Bihar Police Constable Admit Card 2024 Name Wise, Roll Number Wise : केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिए है। बिहार पुलिस एडमिट कार्ड आज 31 जुलाई 2024 को जारी कर दिए गए हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की संपूर्ण प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 नेम वाइज और रोल नंबर वाइज डाउनलोड कर सकते हैं।
10वीं / 12वीं पास सरकारी नौकरी की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए इस ग्रुप से जुड़ें : Join Now

CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2024
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 21,391 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा पहले 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था। बाद में 7 और 15 अक्टूबर को भी परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। अब यह परीक्षा राज्यभर के 38 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त 2024 को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बिहार शिक्षा विभाग समाचार ग्रुप से जुड़े : Join Now
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब आएगा ?
7 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी किए जाएंगे। 11 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 अगस्त को जारी किए जाएंगे। 18 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 अगस्त को जारी होंगे। 21 अगस्त होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 अगस्त को जारी होंगे। 25 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 अगस्त को और 28 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 21 अगस्त को जारी किए जाएंगे।
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2024 चेक व डाउनलोड कर सकते है –
- सबसे पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अगले पेज पर फिर से लिंक पर क्लिक करके लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
- इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब आपको अपना एडमिट कार्ड चेक करके इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 यहाँ से डाउनलोड करें : Link-1 | Link-2 | Link-3 | Link-4